पॉश कॉलोनियों में चोरी करने वाला अंतरजनपदीय गैंग पकड़ा गया, 7 शातिर गिरफ्तार

फतेहपुर :  कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और क्राइम टीम ने पॉश कॉलोनियों में दिनदहाड़े बंद मकानों में चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का खुलासा किया है।

पुलिस ने 22 सितंबर को 7 चोरों को गिरफ्तार किया है - विकास नागर, अनमोल सिंह, जयशिव गुप्ता, विकास निषाद, राहुल गुप्ता, मिथुन सिंह और दीपक उर्फ अंशू। इनमें 6 कानपुर और सीवान-बिहार के हैं, एक बिंदकी का है।इनके पास से चोरी के शत-प्रतिशत जेवरात, 34,400 रुपये नकद, 8 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल KIA CARENS कार UP78JL5451 बरामद हुई है। पुलिस को बचाने के लिए कार पर राजनीतिक दल का स्टीकर लगा रखा था।गैंग ने 5 सितंबर को साईं बिहार और 16 सितंबर को शेखपुर उनवा में हुई चोरी कबूली है। फतेहपुर के अलावा MP में भी वारदातें की हैं।एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सीसीटीवी और सर्विलांस से गैंग ट्रेस हुआ। अच्छी बरामदगी पर टीम को 25 हजार का इनाम दिया गया है।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.