पुलिस ने फायरिंग करने वाले को दबोचा

फतेहपुर :  सिविल लाइन महिला डिग्री कॉलेज के पास दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने वाले लअभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। अभियुक्त संदीप सिंह ने महिला डिग्री कॉलेज के पास फायरिंग की थी। इस मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चल रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना पर  50 नंबर पुल के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप सिंह पुत्र स्व0 हरिनाम सिंह, निवासी सिविल लाइन महिला डिग्री कॉलेज के पास, थाना कोतवाली, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 39 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा मिला, जिसके बाद अभियोग में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्त को आज  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम,उ0नि0 अनमोल सिंह, उ0नि0 योगेन्द्र प्रताप सिंह,का0 राहुल कुमार,रि0का0 प्रदीप कुमार जायसवाल आदि रहे।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.