सरकारी स्कूल बना मिसाल निजी छोड़कर आ रहे हैं बच्चे, 90% उपस्थिति

फतेहपुर : हसवा विकासखंड का प्राथमिक विद्यालय एकारी द्वितीय अपनी बेहतर शिक्षण व्यवस्था से अभिभावकों का भरोसा जीत रहा है।यहां वर्तमान में 168 बच्चों का नामांकन है और रोजाना करीब 90 प्रतिशत उपस्थिति रहती है। खास बात ये है कि कई बच्चे प्राइवेट स्कूल छोड़कर यहां दाखिला ले रहे हैं। विद्यालय के बच्चे पढ़ाई के साथ गतिविधियों में भी आगे हैं - सुपर-30 में 10 और सुपर-20 में 20 बच्चों का चयन हुआ है। शिक्षकों के मुताबिक जो बच्चे अनुपस्थित रहते हैं, उनसे फोन पर संपर्क कर विद्यालय लाया जाता है और नियमित अभिभावक बैठक भी की जाती है। विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक, पांच सहायक अध्यापक, एक शिक्षामित्र और तीन रसोइये कार्यरत हैं। प्रधानाध्यापक संत शरण सिंह चौहान ने बताया कि महज तीन कमरों के कारण नए प्रवेश में दिक्कत आती है, दो अतिरिक्त कमरों की जरूरत है। सहायक अध्यापक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान मंजू देवी के सहयोग से कक्षाओं में AC की व्यवस्था की गई है। ग्राम प्रधान ने आगे भी दो कमरे बनवाने का आश्वासन दिया।खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार पाल ने विद्यालय स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाला विद्यालय बताया।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.