आदर्श व्यापार मंडल (गर्ग गुट) का विस्तार : अभिषेक कुमार बने नगर दक्षिणी के अध्यक्ष,नई टीम ने ली शपथ

फतेहपुर : शहर के व्यापारियों के हितों को लेकर सक्रिय आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट ने संगठन विस्तार करते हुए नगर दक्षिणी इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में अभिषेक कुमार को नगर दक्षिणी अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।

अभिषेक कुमार के नेतृत्व में नई टीम ने पदभार ग्रहण किया, जिसमें सचिन अग्रहरि को महामंत्री, शिवम अग्रहरी को उपाध्यक्ष, विनय कुमार गुप्ता को संगठन मंत्री, शिवम गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष सहित मोहित गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता, गणेश सिंह, रजत अग्रहरि, राहुल गुप्ता, इरशाद कुरैशी, प्रिंस अग्रहरि समेत कई व्यापारियों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी दी गई।कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग तथा संरक्षक दिनेश साहू के मार्गदर्शन में व्यापारियों को संगठित करने और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया।इस मौके पर जिला अध्यक्ष अभिनव यादव, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी, युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद इमरान, कोषाध्यक्ष अभय गुप्ता, नगर पूर्वी अध्यक्ष अशोक यादव, महिला जिला अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अभिलाष गुप्ता, आहिल अहमद सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।बैठक में तय किया गया कि नगर दक्षिणी क्षेत्र में सदस्यता एवं संपर्क अभियान चलाकर हर व्यापारी तक संगठन की पहुंच बनाई जाएगी। स्थानीय बाजारों की समस्याओं को चिन्हित कर प्रशासन के समक्ष प्रभावी पैरवी की जाएगी।नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि संगठन ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरूंगा। नगर दक्षिणी के व्यापारियों को एकजुट कर उनकी हर समस्या के समाधान के लिए संघर्ष करूंगा।

रिपोर्टर  : शारिब कमर

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.