19 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को CM योगी देंगे नियुक्ति पत्र
फतेहपुर : उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फतेहपुर जनपद के 19 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों की टीम शनिवार को लखनऊ के लिए रवाना हुई।
जिला पंचायत राज अधिकारी राम शंकर वर्मा ने शनिवार शाम लगभग 4 बजे विकास भवन परिसर से वाहन संख्या UP78KT2796 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन पंचायती राज विभाग द्वारा विशेष रूप से व्यवस्थित किया गया था, जिस पर मुख्यमंत्री जी द्वारा नव नियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का बैनर लगा हुआ था। मीडिया को जानकारी देते हुए DPRO राम शंकर वर्मा ने बताया कि जनपद फतेहपुर से कुल 19 अभ्यर्थी ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं। ये सभी अभ्यर्थी कल 28 सितम्बर 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे।
इस दल के वाहन प्रभारी / नोडल अधिकारी अध्यक्ष रघुवेन्द्र सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी अर्चना सिंह को बनाया गया है। टीम में मोहित सिंह, अतुल कुमार मिश्रा, शिप्रा सचान, दिव्यांशी सहित कुल 19 सदस्य शामिल हैं।DPRO ने बताया कि लखनऊ से नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद जनपद लौटने पर इन सभी नवचयनित अधिकारियों का सम्मान भी किया जाएगा।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.