फरियादियों की सुनवाई कर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने दिए त्वरित न्याय के निर्देश

फतेहपुर :  पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनीं।पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में दूर-दराज से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। एसपी ने एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को फोन कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।एसपी ने कहा  शिकायतों में लापरवाही नहीं चलेगी,एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।पुलिस अधीक्षक की इस पहल से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.