टूटते रिश्ते को मिला नया सहारा
फतेहपुर : कहते हैं रिश्तों में तकरार तो होती है, लेकिन समझदारी से सुलह हो जाए तो बिखरा घर फिर बस जाता है। ऐसा ही एक मामला फतेहपुर पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में सामने आया, जहां काउंसलिंग के बाद एक दंपति ने अपने सारे गिले-शिकवे भुलाकर फिर से साथ रहने का फैसला किया।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र में रोजाना पारिवारिक विवादों की काउंसलिंग की जाती है। इसी क्रम में आज एक पति-पत्नी के बीच चल रहे वैचारिक मतभेद और आपसी मनमुटाव के मामले में काउंसलर कविता रस्तोगी ने दोनों पक्षों को बारी-बारी से सुना, समझाया और मध्यस्थता कराई।काउंसलर ने रिश्तों की अहमियत और परिवार की जिम्मेदारियों को समझाते हुए दोनों के बीच की गलतफहमियों को दूर किया। घंटों चली काउंसलिंग के बाद दोनों ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया और भविष्य में प्रेम और सम्मान के साथ साथ रहने का वादा किया। इस दौरान सहयोग के लिए हेड कांस्टेबल अकील अहमद भी मौजूद रहीं।समझौते के बाद दंपति के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने फतेहपुर पुलिस और परिवार परामर्श केंद्र का आभार जताया।एसपी अभिमन्यु मांगलिक की पहल पर परिवार परामर्श केंद्र अब टूटते परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बन रहा है।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी

No Previous Comments found.