पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने रोपे 50 पौधे, तालाब को दिलाई नई जिंदगी
फतेहपुर : सेवा ही संकल्प है. इसी मंत्र के साथ सिद्ध पीठ ताम्बेश्वर मंदिर परिसर में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया। उन्होंने वन रेंजर रूप सिंह और पूरी टीम के साथ मिलकर ताम्बेश्वर मंदिर के तालाब परिसर में 50 से अधिक फलदार, फूलदार और छायादार पौधे रोपे।
सिर्फ पौधे नहीं, सफाई भी की,विक्रम सिंह ने खुद झाड़ू उठाकर तालाब परिसर की सफाई की। परिसर में बिखरी पॉलिथीन, कचरा और गंदगी को इकट्ठा कर हटवाया गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में ताम्बेश्वर चौराहे पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी हुई। युवा एवं सांस्कृतिक मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सेवा भाव का संदेश दिया गया।पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह सेवा संकल्प अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। सेवा, समर्पण और स्वच्छता ही इसका मुख्य उद्देश्य है।
इस मौके पर सभासद गुड्डू यादव, मंडल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय मोदनवाल, विनोद सिंह चंदेल, विनोद गौतम, इंद्रसेन पटेल, लालजी यादव, कल्पना सिंह, सुनीता चौधरी, ऋषभ गुप्ता, दीपक वाल्मीकि, श्याम परिहार, ब्रजेश सोनी, राहुल गुप्ता, प्रशांत सिंह, सुनील राज पासवान सहित वन विभाग की टीम और नगर पालिका परिषद फतेहपुर की टीम मोजूद रही ।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी

No Previous Comments found.