मलवा गैस सिलेंडर हादसे पर सरकार के प्रभारी मंत्री अजीत पाल पहुंचे पीड़ित परिवार के द्वार

फतेहपुर :  तहसील बिंदकी के मलवा थाना क्षेत्र में फल विक्रेता सुरेश गुप्ता के घर हुए गैस सिलेंडर हादसे ने पूरे जिले को झकझोर दिया था। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही शासन-प्रशासन हरकत में आ गया।आज जनपद के प्रभारी मंत्री और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह खुद घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने जले हुए घर का जायजा लिया और पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।मंत्री ने कहा  दुख की इस घड़ी में सरकार आपके साथ है,पीड़ित परिवार से बात करते हुए मंत्री जी ने कहा कि ईश्वर आपको यह पीड़ा सहने की शक्ति दे। सरकार हर संभव मदद करेगी। इसके बाद उन्होंने तत्काल राहत के तौर पर मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए के चेक सौंपकर आर्थिक सहायता की।

मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जाना घायलों का हाल
घटना स्थल के बाद मंत्री अजीत पाल सिंह सीधे मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने घायलों का कुशलक्षेम जाना और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाए ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनु श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष तिवारी, बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, एसडीएम बिंदकी, सीओ और तहसीलदार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.