वर्मा चौराहे देसी ठेके पर हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा
फतेहपुर : थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बार फिर अपनी फुर्ती दिखाई है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चल रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने देसी शराब की दुकान में हुई चोरी का सफल अनावरण कर दिया है। 27 की रात करीब 11 बजे अज्ञात चोरों ने थाना कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहा (अटल चौराहा), ITI रोड स्थित देसी शराब की दुकान का शटर ऊपर उठाकर अंदर लगी जाली को तोड़ दिया और गुल्लक में रखे 60,570 रुपये चोरी कर लिए। इस संबंध में सेल्समैन राजेश कुमार पुत्र स्व. बद्री प्रसाद (रसूलपुर बैसापुर) ने थाने में तहरीर दी, जिस पर मुकदमा संख्या 471/2026 धारा 305/331(4) BNS में केस दर्ज हुआ नहर कॉलोनी मोड़ से पकड़े गए आज कोतवाली पुलिस टीम चेकिंग पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध नहर कॉलोनी में पैसे बाँट रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने नहर कॉलोनी मोड़ के पास से दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान संजय निषाद पुत्र मुन्ना (20 वर्ष), निवासी किशनपुर, हाल पता कलेक्टरगंज, कोतवाली और एक बाल अपचारी के रूप में हुई पूछताछ में दोनों ने बताया दोनों ने मिलकर शटर तोड़कर नीचे से अंदर घुसकर रुपये चुराए थे। चोरी के दौरान बाल अपचारी दुकान के अंदर घुसा था और संजय बाहर निगरानी कर रहा था। चोरी के पैसों को दोनों ने गिना भी नहीं था। पैसों में से कुछ रुपये खाने-पीने में उड़ा दिए, कुछ बाल अपचारी ने पार्टी और खाना खाया। कुछ रुपये बाल अपचारी द्वारा भीड़-भाड़ पार्टी में खर्च किए और चोरी के रुपयों से एक नया मोबाइल फोन भी खरीद लिया। बाकी बचे 6300 रुपये नगद और दो मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जबकि संजय निषाद को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम, SI योगेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल मंगल सिंह, रिक्रूट दीपक प्रजापति और रिक्रूट शिवम केसरी।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी

No Previous Comments found.