कानून की जानकारी से मजबूत होंगे अधिकार, हजारों छात्रों से रूबरू हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव

फतेहपुर : विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रेमनगर स्थित संत विनोबा इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पलाश गांगुली ने हजारों छात्र-छात्राओं को मौलिक अधिकार, बाल कानून और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी है, जिससे वह अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रह सके।

- अभियान के दौरान सुल्तानपुर घोष गांव में भी ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया गया,कार्यक्रम में लोगों ने अपनी जिज्ञासाओं के संबंध में जानकारी लिया।

रिपोर्टर : मोहम्मद अब्बास

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.