मक्का की उन्नत खेती सीखने 50 किसानों का दल अयोध्या रवाना
फतेहपुर : त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम और आत्मा योजना के तहत जिले के 50 किसानों का एक दल शैक्षणिक भ्रमण और प्रशिक्षण के लिए आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के लिए रवाना हुआ।इस भ्रमण दल का आयोजन उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति, फतेहपुर द्वारा किया गया। भ्रमण का नेतृत्व संस्था सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव ने किया।
क्या सीखेंगे किसान?
उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्र ने दल को रवाना करते हुए बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़ना है। किसान वहां,फसल विविधीकरण और उन्नत कृषि तकनीक
प्राकृतिक व टिकाऊ खेती और मिट्टी स्वास्थ्य प्रबंधन सब्जी और बागवानी की आधुनिक तकनीक खाद्य प्रसंस्करण, कटाई के बाद प्रबंधन और मिलेट्स (मोटे अनाज) की खेती के बारे में व्यावहारिक ज्ञान लेंगे।उन्होंने उम्मीद जताई कि किसान यहां सीखी गई तकनीकों को अपने खेतों में अपनाएंगे और जिले के अन्य किसानों को भी प्रेरित करेंगे। इस शैक्षणिक भ्रमण दल में राकेश, कल्लू पाल, सुरेंद्र, सोनम, बिट्टू, रेखा, कविता, रीता देवी सहित 50 किसान शामिल रहे।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी

No Previous Comments found.