CO ऑफिस मोड़ पर गंदे पानी का सैलाब, नरकीय जीवन जीने को मजबूर हुए लोग

फतेहपुर :  शहर के आवास विकास और CO ऑफिस मोड़ पर जलभराव ने कहर ढा दिया है। वार्ड नंबर-2 में अंबेडकर विद्यालय से ककराहा तालाब तक की सड़क घुटनों भर गंदे पानी में डूबी है। नालियां पूरी तरह चोक हैं और सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।सभासद दीपक कुमार मौर्य ने बताया कि यहां उदयभान इंटर कॉलेज है, जहां हजारों छात्र आते हैं। सैकड़ों मकान और विद्यालय इस पानी से प्रभावित हैं। कई बार नगर पालिका EO और चेयरमैन को पत्र दिया गया, पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है।

स्थानीय उदयभान सिंह राकेट  ने कहा - "दो साल से लैट्रिन-बाथरूम का पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। मंदिर जाने लायक भी नहीं बचे। मच्छरों से हर घर में लोग बीमार हैं। बच्चे गड्ढों में गिर रहे हैं, घरों में सांप-कीड़े निकल रहे हैं। लोगों का आरोप है कि आबूनगर से आने वाला मुख्य नाला गलत लेवल पर ऊंचाई में बना है, जबकि मोहल्ले की सड़क-नाली नीचे है, इसलिए पानी बैक मारकर मोहल्ले में भर जाता है। टैंकर से कभी-कभी पानी निकालकर फॉर्मेलिटी कर दी जाती है। मांग: सड़क-नाली को ऊंचा कर बनाया जाए और मुख्य नाले की सफाई कराई जाए।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.