249 स्कूली बच्चों को बांटी गई रोग प्रतिरोधक होम्योपैथिक दवा

फतेहपुर - इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर, आरोग्य भारती, भारत विकास परिषद और द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में तथा डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में डेंगू बचाव व जागरूकता महाभियान चलाया गया अभियान का नेतृत्व चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। डॉ. अनुराग द्वारा बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने और डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु होम्योपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया गया।अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय पीरनपुर के 69, आंगनबाड़ी केंद्र पीरनपुर के 15, प्राथमिक विद्यालय महारथी के 112 और प्राथमिक विद्यालय मसवानी के 53 कुल 249 बच्चों को दवा वितरित की गई। इस अवसर पर डॉ. अनुराग ने बच्चों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपनाकर हम कई बीमारियों से बच सकते हैं, पीने के पानी को उबालकर पिएं और कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें क्योंकि रुके हुए पानी में मच्छरों का जन्म होता है।इस मौके पर प्रधानाचार्या साफिया, रौनक सिंह, शबनम जहां सहित सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं और प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव व अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.