फतेहपुर में CEC का पुतला फूंकना सपा नेताओं को पड़ा भारी
फतेहपुर : मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने के मामले में समाजवादी पार्टी नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद लोगों के खिलाफ थाना कोतवाली में FIR दर्ज की है।जानकारी के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सपा, लोहिया वाहिनी और यूथ ब्रिगेड समेत कई संगठनों के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका था।इस मामले में कचहरी चौकी प्रभारी अनमोल सिंह की तहरीर पर थाना कोतवाली में BNS की धारा 353(1)(ख), 352, 356(2), 189(2) और 190 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी

No Previous Comments found.