थानाध्यक्ष समेत 6 अधिकारी इधर से उधर, दो थानों को मिले नए कप्तान

फतेहपुर :  पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने देर रात कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है।  कुल 6 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसमें थाना कल्याणपुर और ललौली से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कल्याणपुर में तैनात उ0नि0  रविशंकर यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है।

दूसरी सूची में 5 अधिकारियों का स्थानांतरण 

निरी0  प्रमोद कुमार जो प्रभारी निरीक्षक थाना ललौली के पद पर थे, उन्हें पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।निरी0 श्याम सुंदर यादव अपराध निरीक्षक थाना ललौली से अपराध शाखा भेजे गए हैं।उ0नि0 अरुण कुमार मौर्य प्रभारी चौकी बहुआ थाना ललौली से पुलिस लाइन भेजे गए हैं।उ0नि0 दिवाकर सिंह थानाध्यक्ष बकेवर से थानाध्यक्ष ललौली बनाए गए हैं। उन्हें ललौली थाने की कमान सौंपी गई है।उ0नि0  बृजेश कुमार यादव प्रभारी चौकी औद्योगिक नगर थाना मलवां से थानाध्यक्ष बकेवर बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस फेरबदल से थानों की कार्यशैली में और तेजी आएगी। यह आदेश सोशल मीडिया सेल जनपद फतेहपुर द्वारा जारी किया गया है।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.