एसपी ने जताया भरोसा, तेज तर्रार बृजेश कुमार यादव को सौंपी बकेवर थाने की कमान

फतेहपुर :   पुलिस में हुए बड़े फेरबदल में  एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने अपनी तेज तर्रार छवि के लिए पहचाने जाने वाले चौकी प्रभारी बृजेश कुमार यादव पर बड़ा भरोसा जताया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने उनकी कार्यशैली, ईमानदारी और अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैये को देखते हुए उन्हें थाना बकेवर की जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी का कहना है कि बृजेश कुमार यादव जैसे तेज तर्रार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की वजह से ही जनपद में कानून व्यवस्था मजबूत होती है।बता दें कि जारी आदेश में कुल 6 पुलिसकर्मी का तबादला किया गया है, जिसमें सौरा (औद्योगिक नगर) चौकी प्रभारी रहे बृजेश यादव को थानाध्यक्ष बकेवर बनाया गया है।थाना संभालने के बाद गरजे नए थानाध्यक्ष बकेवर थाने का चार्ज संभालने के बाद थानाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव ने कहा अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और जनता के साथ पूर्ण न्याय होगा। थाना क्षेत्र में अपराध मुक्त वातावरण बनाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

बकेवर थाने की जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र की जनता में भी खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि जिस भी चौकी पर बृजेश यादव रहे हैं, वहां अपराधियों में डर पैदा हो जाता है। अब थानाध्यक्ष के रूप में उनसे जनता को और बड़ी उम्मीदें हैं।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.