18 वर्षीय युवती ने उठाया खौफनाक कदम

फतेहपुर : सदर कोतवाली क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी से एक दर्दनाक मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार काशीराम कॉलोनी निवासी सुशील कुमार की 18 वर्षीय पुत्री निशा देवी को परिजनों ने किसी घरेलू बात को लेकर डांट दिया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर युवती ने गलत कदम उठा लिया।कुछ देर बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई, जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने तुरंत भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया है। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।परिवार और समाज के लिए सबक छोटी-छोटी बातों पर बच्चों को डांटने-डपटने के बजाय प्यार से समझाना ज्यादा जरूरी है। किशोरावस्था में बच्चे भावुक होते हैं और कई बार गलत फैसला ले लेते हैं।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.