नवरात्रि से पहले यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन
फतेहपुर : आगामी नवरात्रि एवं त्योहारों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए फतेहपुर पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक* के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के नेतृत्व में यातायात पुलिस और नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।अभियान के दौरान ज्वालागंज तिराहा एवं लखनऊ बाईपास पर सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाई गई फल की दुकानों को हटवाया गया। टीम ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि अपना सामान दुकान के अंदर ही रखें, सड़क पर अतिक्रमण पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही संयुक्त टीम ने नगर पालिका द्वारा निर्मित वाहन पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया और पार्किंग को शीघ्र चालू कराए जाने के लिए नगर पालिका को आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.