एसपी के निर्देश पर काली फिल्म के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान
फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय की उपस्थिति में यातायात नियमों के अनुपालन हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के अंतर्गत चार पहिया वाहनों के शीशों पर काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान काली फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई तथा वाहन स्वामियों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में पुनः काली फिल्म का प्रयोग करते हुए पाए जाने पर वाहन को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।साथ ही आमजन को काली फिल्म का प्रयोग न करने हेतु जागरूक भी किया गया।फतेहपुर पुलिस की आमजन से अपील, यातायात नियमों का पालन करें, चार पहिया वाहनों के शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग न करें।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी

No Previous Comments found.