नवरात्रि पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारी बैठाना पूर्णत प्रतिबंधित

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश पुलिस, यातायात पुलिस जनपद फतेहपुर ने आगामी नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत सुरक्षित यातायात, सुखद भविष्य के तहत बड़ी सार्वजनिक अपील जारी की है।यातायात पुलिस का सख्त निर्देश है  ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारी बैठाना पूर्णत प्रतिबंधित है।सार्वजनिक अपील में कहा गया है कि आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान देवी मंदिरों में दर्शन, नवदुर्गा प्रतिमाओं के परिवहन एवं प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रयोग कदापि न करें।श्रद्धालुओं एवं पूजा समितियों से अपील सुरक्षित आवागमन देवी दर्शन एवं आवागमन के लिए केवल सुरक्षित एवं अधिकृत यात्री वाहनों (बस, वैन आदि) का ही प्रयोग करें।प्रतिमा विसर्जन: ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रयोग केवल प्रतिमा एवं आवश्यक पूजन सामग्री ले जाने के लिए करें। किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को ट्रॉली में बैठाकर अथवा खड़ा करके यात्रा न कराएं।ओवरलोडिंग से बचें:प्रतिमा विसर्जन हेतु जाने वाले वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक व्यक्तियों को न बैठाएं।विशेष ध्यान रखें: ट्रैक्टर-ट्रॉली माल ढुलाई के लिए है, सवारी ढोने के लिए नहीं। एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।इन बातों का विशेष ध्यान रखें:

हेलमेट अनिवार्य:दोपहिया वाहन पर चालक एवं पिलियन दोनों अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें।नशा न करें: नशे की हालत में वाहन कदापि न चलाएं।मोबाइल का प्रयोग न करें: वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।गति सीमा:निर्धारित गति सीमा का पालन करें।कानूनी चेतावनी: ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारी बैठाने पर संबंधित वाहन चालक/मालिक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।नवरात्रि मनाएं  सुरक्षित रहें ,दूसरों को भी सुरक्षित रखें।आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.