डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क के प्रस्ताव का विरोध

फतेहपुर : डिजिटल भुगतान पर प्रस्तावित अतिरिक्त शुल्क को लेकर यूपी इंडस्ट्री एसोसिएशन, फतेहपुर ने कड़ा विरोध जताया है।एसोसिएशन की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भेजकर प्रस्तावित निर्णय पर पुनर्विचार करने और इसे वापस लेने की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में डिजिटल लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। पत्र में कहा गया है कि डिजिटल भुगतान ने देश की व्यापारिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए डिजिटल लेनदेन सुविधाजनक माध्यम बन चुका है। भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगने से व्यापारियों की लागत बढ़ेगी। प्रतिदिन बड़ी संख्या में डिजिटल भुगतान स्वीकार करने वाले व्यापारियों के लिए मामूली शुल्क भी समय के साथ बड़ा आर्थिक बोझ बन सकता है और उनके मुनाफे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

व्यापारियों की लागत बढ़ने पर वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर भी असर पड़ेगा, जिसका अंतिम भार आम उपभोक्ताओं को उठाना पड़ेगा। एसोसिएशन ने आशंका जताई कि अतिरिक्त शुल्क से व्यापारी और ग्राहक डिजिटल भुगतान के इस्तेमाल को लेकर हतोत्साहित होंगे, जो डिजिटल इंडिया अभियान के उद्देश्यों के विपरीत होगा।
एसोसिएशन ने वित्त मंत्री से मांग की है कि प्रस्तावित निर्णय को वापस लिया जाए और डिजिटल भुगतान को व्यापारियों के लिए सरल, सुलभ एवं किफायती बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.