ललौली के बहुआ कस्बे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
फतेहपुर : ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के परेठी गांव निवासी शिव शंकर लाल का 23 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार व बहुआ कस्बा निवासी वीरेंद्र सिंह परिहार का 35 वर्षीय पुत्र जीतू सिंह परिहार दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। तभी कस्बे के समीप ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। तुरंत परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जीतू को प्राइवेट वाहन से और अनुज को NHAI 1033 एंबुलेंस के EMT रितिक कुमार व पायलट अनिल कुमार के साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत जीतू सिंह (35) को मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अनुज कुमार का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.