डीएम और एसपी ने गांधी सभागार में गैंगस्टर एक्ट के तहत लंबित कार्यवाहियों की समीक्षा की
फतेहपुर : गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट फतेहपुर में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत लंबित एवं प्रस्तावित कार्यवाहियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में गैंगस्टर अधिनियम के प्रकरणों में प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, अभियोजन की प्रगति तथा अपराधियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।साथ ही गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के अंतर्गत अपराध से अर्जित संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए इस संबंध में प्रभावी एवं नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.