खोया हुआ मोबाइल पुलिस ने मालिक को लौटाया
फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सहायता एवं सेवा के लिए निरंतर सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।इसी क्रम में राधानगर चौराहे पर एक मोबाइल फोन मिला। पुलिसकर्मियों ने मोबाइल के स्वामी राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा पुत्र रामलखन विश्वकर्मा, निवासी वीआईपी रोड, तामेश्वर नगर, फतेहपुर से संपर्क कर उन्हें बुलाया और मोबाइल फोन सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया।अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामी ने पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में कांस्टेबल नरेंद्र कैथवास व होमगार्ड चंद्रजीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी

No Previous Comments found.