पहाड़पुर गांव में धान के खेत में निकला विशाल अजगर
फतेहपुर :जनपद में किशुनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब धान के खेत में एक विशाल अजगर दिखाई दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक, अजगर ने नीलगाय के एक बच्चे को निगल लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। धान के खेत में अजगर मिलने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई में जुट गई। टीम स्थिति पर नजर रखते हुए रेस्क्यू अभियान चला रही है, ताकि अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके और किसी प्रकार की अनहोनी न हो।ग्रामीण घटनास्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। अजगर को पकड़ने या उसके पास जाने का प्रयास न करें। वन विभाग की टीम को अपना कार्य करने दें।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.