जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन, मताधिकार की सुरक्षा और पारदर्शिता की मांग
फतेहपुर - मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने की शिकायतों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। यूनियन की ओर से विक्रम सिंह ने ज्ञापन में कहा कि मतदाता सूची से हटाए गए नामों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, प्रभावित नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा हो और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में मतदाता सूची के पुनरीक्षण तथा नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि मतदाता सूची को शुद्ध करने के साथ प्रत्येक पात्र नागरिक के अधिकारों की रक्षा भी जरूरी है।यूनियन की प्रमुख मांगें,हटाए गए नामों का सत्यापित विवरण उपलब्ध कराया जाए,प्रभावित मतदाताओं को नाम हटाने का कारण बताया जाए और आपत्ति/अपील का अवसर मिले,बिना प्रक्रिया के हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़े जाएं,ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सहायता, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और उल्लंघन पर जिम्मेदारी तय हो,यूनियन ने संविधान के अनुच्छेद 14 में समानता और अनुच्छेद 326 में वयस्क मताधिकार का उल्लेख करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और कानूनी प्रावधानों के अनुरूप बनाए रखने का आग्रह किया। संगठन ने स्पष्ट किया कि ज्ञापन का उद्देश्य किसी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में नहीं, बल्कि पात्र नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनविश्वास बनाए रखना है।
रिपोर्टर - शारिब कमर

No Previous Comments found.