एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, जल्द खुलासे के निर्देश
फतेहपुर : थाना असोथर क्षेत्र के ग्राम गड़ेरिया मजरा सातोपीत में 65 वर्षीय सीताराम की हत्या की घटना को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गंभीरता से लिया है। आज एसपी ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। एसपी ने घटनास्थल से साक्ष्यों का संकलन करने और जल्द से जल्द अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन कर दिया गया है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, क्षेत्राधिकारी थरियांव दुर्गेश दीप, प्रभारी निरीक्षक थाना असोथर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.