फतेहपुर में धूमधाम से मनी महाराजा अग्रसेन जयंती

फतेहपुर : महाराजा अग्रसेन जी की जयंती आज फतेहपुर में बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद और नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण और पुष्पार्पण किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को याद किया। जिला अध्यक्ष अरुण जायसवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन त्याग, समानता, सहयोग और समाजवाद के प्रतीक थे।

वैश्य एकता परिषद के प्रधान महामंत्री विनोद गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक ईंट और एक रुपया' के सिद्धांत से अग्रोहा नगरी की स्थापना कर समतामूलक समाज की नींव रखी थी। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी संजय गुप्ता ने उनके त्याग और बलिदान पर चलने की बात कही। पेंशनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष काली शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि वैश्य वर्ग हमेशा समाज और देश सेवा में आगे रहा है। प्रदेश कार्यवाहक युवा अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल ने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलकर समृद्ध देश के निर्माण का आह्वान किया।कार्यक्रम में अरुण जायसवाल, विनोद गुप्ता, बृजेश सोनी, शैलेंद्र शरण सिंपल, काली शंकर श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, उमा शरण सहित बड़ी संख्या में व्यापारी समाज के लोग और महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.