नवरात्रि के पहले दिन ताम्बेश्वर मंदिर में भव्य भंडारा

फतेहपुर : शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन नगर के प्रसिद्ध ताम्बेश्वर मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया। मंदिर दर्शन को आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर प्रसाद ग्रहण किया। माता रानी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।यह आयोजन समाज सेवा और पारिवारिक खुशियों के संगम के रूप में देखने को मिला। यह भंडारा आयोजक पवन कुमार चौरसिया द्वारा अपने पिता एवं क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी शिवांश चौरसिया के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया था। इस मौके पर सभी ने समाजसेवी शिवांश चौरसिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।इस अवसर पर तुलसीराम, राधेश्याम चौरसिया, रवि चौरसिया, ओम प्रकाश चौरसिया, आरती चौरसिया, फूलमती चौरसिया, नीतू चौरसिया, पिंकी चौरसिया सहित परिवार और समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सभी ने सम्मान और आत्मीयता के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। अंत में आयोजक पवन कुमार चौरसिया ने सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.