CJA कार्यालय पहुंचे सपा MLC डॉ. मान सिंह यादव, बोले - पुरानी पेंशन और पारदर्शी भर्ती है मेरी प्राथमिकता

फतेहपुर : झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा MLC और प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव रविवार देर शाम फतेहपुर दौरे पर पहुंचे। उन्होंने साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (CJA) कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान से मुलाकात की और 23 अक्टूबर को होने वाले MLC चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की।

कर्मचारियों के भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन बहाली बेहद जरूरी है। यह मेरी पहली प्राथमिकता है।शिक्षामित्रों को समान वेतन, वित्तविहीन शिक्षकों को उचित मानदेय और सेवा सुरक्षा मिलनी चाहिए। शिक्षकों को सम्मानजनक माहौल मिलना चाहिए।भाजपा सरकार में दरोगा भर्ती, VDO, असिस्टेंट भर्ती और NEET जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक से युवाओं का भरोसा टूटा है। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए।CJA महासचिव शीबू खान ने पत्रकारों की समस्याएं रखीं। इस पर डॉ. यादव ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, सपा सरकार बनने पर पत्रकारों के हितों के लिए काम किया जाएगा।मुलाकात के दौरान शिक्षक-कर्मचारी, युवा रोजगार और शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.