गंगा में कूदे युवक के लिए देवदूत बनी हुसैनगंज पुलिस

फतेहपुर : हुसैनगंज घरेलू कलह से परेशान होकर एक व्यक्ति ने गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन थाना हुसैनगंज पुलिस की फुर्ती ने उसकी जान बचा ली।12 अक्टूबर 2026 को PRV-6925 पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने गंगा नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की है। सूचना मिलते ही थाना हुसैनगंज पुलिस टीम तुरंत घाट पर पहुंची।पुलिस ने बिना देर किए स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से नदी में उतरकर युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया था।

बचाए गए व्यक्ति की हालत अब सामान्य है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर उन्हें मौके पर बुलाया और समझा-बुझाकर परिवार को सौंप दिया।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.