सामूहिक विवाह में गुम हुआ 3 साल का बच्चा 30 मिनट में मिला, पुलिस ने मां की गोद में लौटाया
फतेहपुर : जहानाबाद मिशन शक्ति फेज-6.0 और ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना जहानाबाद की मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है।12 अक्टूबर 2026 को ग्राम पूरनपुर में सामूहिक विवाह समारोह चल रहा था। भीड़ के बीच एक 3 वर्षीय बालक अपने माता-पिता से बिछड़कर गुम हो गया। परिजनों में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत जहानाबाद मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्परता दिखाते हुए समारोह स्थल और आसपास सर्च शुरू किया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।सत्यापन के बाद बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। अपने लाल को सही-सलामत पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और फतेहपुर पुलिस का आभार जताया।बच्चे को बरामद करने वाली टीम मिशन शक्ति प्रभारी म.उ.नि. प्रीती सिंह,मु.आ. इंद्रपाल,आरक्षी आशीष तोमर,म.आ. विजय लक्ष्मी ,म.आ. शिवानी यादव मोजूद रहे।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.