राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षिका आशिया फारूकी का लखनऊ में हुआ भव्य सम्मान
फतेहपुर : जिले के लिए गौरव का क्षण। लखनऊ के चारबाग स्थित होटल अंबर में सोमवार को आयोजित राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों की शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह 2026 में फतेहपुर की शिक्षिकाओं का सम्मान हुआ।समारोह में बेसिक शिक्षा सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी, सूचना आयुक्त प्रकाश गुप्ता और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने फतेहपुर की राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका आसिया फारूकी (प्राथमिक विद्यालय अस्ति) के साथ-साथ राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका नीलम भदौरिया, मोनिका सिंह और चंपा शर्मा को सम्मानित किया।बेसिक शिक्षा सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी शिक्षकों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की और आगे भी इसी मेहनत से काम करने की सलाह दी। उन्होंने यूपी से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर आसिया फारूकी को विशेष बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के प्रतिनिधि विनीत शर्मा को 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। समारोह का समापन वंदे मातरम गीत के साथ हुआ।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.