जंतर-मंतर पर पुलिस के कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में गुलाबी गैंग ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : जंतर-मंतर पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों और प्रदर्शनकारियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के मामले में गुलाबी गैंग ने विरोध जताया है। गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष संपत पाल के नेतृत्व में कमांडर चमेली सहित संगठन की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और पत्रकारों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की स्वतंत्रता महत्वपूर्ण है। यदि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों की ओर से अभद्र या अनुचित व्यवहार किया गया है, तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। गुलाबी गैंग ने मांग की कि घटना की जांच कर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन और पत्रकारिता के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। संगठन ने राष्ट्रपति से ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए संबंधित मामले में उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराने की अपील की।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.