बकेवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,418 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार
फतेहपुर : बकेवर,दीपावली त्योहार को देखते हुए एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बकेवर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव को 12 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम मुसाफा में राहुल गुप्ता के मकान पर छापा मारा। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे आरोपी राहुल गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश उर्फ बबलू (30 वर्ष), निवासी मुसाफा को घेरकर पकड़ लिया गया।मकान की तलाशी में 18 गत्तों और 02 बोरियों में भरे कुल 418 किलोग्राम अवैध रेडीमेड पटाखे बरामद हुए। मौके पर मौजूद इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल की गई। आरोपी से लाइसेंस मांगा गया तो वह नहीं दिखा सका।पुलिस ने थाना बकेवर पर मु.अ.सं. 136/2026 धारा 288 BNS व 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।बरामदगी करने वाली टीम। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार यादव, उ.नि. दिनेश कुमार सिंह, उ.नि. महेंद्र प्रसाद, हे.का. मुकेश सिंह, का. रवींद्र कुमार, रि.का. मांगलिक चौहान और रि.का. अर्जुन पटेल।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.