जयपुरिया स्कूल ने शुरू किया जोश जयपुरिया ओपन स्कॉलर हंट’,टॉपर को स्कूटी और 100% फीस माफी
फतेहपुर : शहर के प्रतिष्ठित सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जोश जयपुरिया ओपन स्कॉलर हंट’ छात्रवृत्ति कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इसका उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर शिक्षा के अवसर देना है।कार्यक्रम का शुभारंभ एडिशनल डायरेक्टर गायत्री प्रसाद मिश्रा, मलवां के प्रधानाचार्य सिजो वर्गीस, फतेहपुर की हेडमिस्ट्रेस उर्वशी पांडेय, बिंदकी के हेडमास्टर हर्ष सिंह परिहार, मार्केटिंग हेड जरीना अंजुम और वाइस प्रिंसिपल देवेंद्र सिंह भदौरिया की उपस्थिति में हुआ।कौन ले सकता है हिस्सा,यह कार्यक्रम वर्तमान में कक्षा 8 और कक्षा 10 में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए है। कक्षा 8 के छात्र अगले सत्र में कक्षा 9 और कक्षा 10 के छात्र कक्षा 11 में प्रवेश के लिए इसमें भाग ले सकते हैं। पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है।क्या मिलेगा इनाम,प्रथम स्थान स्कूटी + 100% फीस माफी,द्वितीय स्थान: लैपटॉप + 90% फीस माफी,तृतीय स्थान लैपटॉप + 80% फीस माफी,चतुर्थ स्थान:* स्मार्ट मोबाइल + 70% फीस माफी,पंचम स्थान:* स्मार्ट मोबाइल + 60% फीस माफी
छठा से दसवां स्थान,स्मार्ट वॉच + 50% फीस माफी
11वें स्थान से आगे, क्वालीफाई करने वाले सभी छात्रों को 8000 रुपये के कूपन गिफ्ट,इस अवसर पर एडिशनल डायरेक्टर गायत्री प्रसाद मिश्रा ने कहा कि यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेहनत को पहचानने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो उन्हें भविष्य को बेहतर बनाने का अवसर देगा।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.