फतेहपुर में दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा धमाका
फतेहपुर : त्योहारों को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए फतेहपुर पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। 12 अक्टूबर को थाना बकेवर और जहानाबाद पुलिस ने संयुक्त छापेमारी में लाखों रुपये के अवैध पटाखे बरामद किए हैं।अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि दो थानों में कुल 34.8 क्विंटल (3480 किलो) अवैध आतिशबाजी सीज की गई है। इसमें थाना बकेवर क्षेत्र से लगभग चार क्विंटल और थाना जहानाबाद क्षेत्र में चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 30.8 क्विंटल पटाखे बरामद हुए हैं। मौके से कार्टन और बोरों में भरे पटाखे मिले।इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके नाम हैं,राहुल गुप्ता,हर्ष गुप्ता,सात्विक जैन,मोहम्मद रफी,मोहम्मद इरफान,सभी के खिलाफ संबंधित थानों में विस्फोटक अधिनियम सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।एडिशनल एसपी ने कहा कि त्योहारों तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि बिना लाइसेंस के पटाखों का भंडारण व बिक्री न करें और त्योहार सुरक्षित तरीके से मनाएं।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.