आरक्षण महा घोटाला जनचेतना रैली की तैयारी तेज

फतेहपुर :  जिले में जनहित संकल्प पार्टी की ओर से 16 नवंबर को प्रस्तावित आरक्षण महा घोटाला जनचेतना रैली की तैयारियां तेज कर दी गई हैं इसी क्रम में बिंदकी प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में कोराई बाईपास स्थित वसुंधरा गार्डन में कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में पार्टी संरक्षक अविनाश काकड़े और प्रदेश कोषाध्यक्ष पीयूष प्रताप सिंह पटेल ने शिरकत की इस दौरान कार्यकर्ताओं को रैली की सफलता के लिए दिशा-निर्देश दिए गए वक्ताओं ने आरक्षण से जुड़े मुद्दों, बढ़ती बेरोजगारी और जनजागरूकता पर जोर दिया वहीं, डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल की ओर से अबतक करीब 35 गांव का भ्रमण कर मुट्ठी भर अनाज जनजागरण मुहिम चलाया जा रहा है कार्यक्रम में शिक्षक भर्ती से लेकर विभिन्न पदों पर हुए आरक्षण घोटाले की चर्चा  की गई वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ईमानदार जनप्रतिनिधियों को आगे लाने का आह्वान किया गया।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.