एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने की जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को विस्तार से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान और न्याय के लिए भटकना न पड़े। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही, प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को समय पर राहत दिलाना सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान कर उन्हें न्याय दिलाना है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी

No Previous Comments found.