नवरात्रि के चौथे दिन रेडक्रॉस ने किया कन्या पूजन
फतेहपुर : शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी और डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अनूठा कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।चेयरमैन फतेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में उच्च प्राथमिक विद्यालय बक्सपुर में आयोजित कार्यक्रम में सभी कन्याओं को तिलक लगाकर पूजन किया गया।
इस दौरान बच्चियों को फल, बिस्कुट, कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर, रुमाल और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया गया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और पूरे परिसर में जोर से बोलो जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।इस अवसर पर प्रधानाचार्या राधिका मिश्रा, आजीवन सदस्या श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव, श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव और प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव (संयोजक होम्योपैथिक केमिस्ट प्रकोष्ठ, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी) उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी

No Previous Comments found.