जिलाध्यक्ष शमशाद का ऐलान—जल्द शुरू होगा सदस्यता

फतेहपुर - प्रेस क्लब ऑफ यूपी में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संगठन को नई ऊर्जा देने, पत्रकारों की एकजुटता मजबूत करने व संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष शमशाद ने जिला एवं नगर की समस्त कार्यकारिणियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया है। संगठन का वर्तमान कार्यकाल दो माह पूर्व पूरा हो चुका था। इसी को ध्यान में रखते हुए अब नए सिरे से संगठन की रूपरेखा तैयार की जाएगी और जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू कर नई जिला एवं नगर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष शमशाद ने कहा कि संगठन की मजबूती, एकता और पत्रकारों के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यकारिणी भंग करने का निर्णय संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन से जुड़े सभी साथियों का मान-सम्मान पहले की तरह बना रहेगा। किसी भी साथी की निष्ठा, सहयोग और योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। सभी के सम्मान और सहभागिता को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब ऑफ यूपी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों की एकजुटता, सम्मान व अधिकारों की आवाज है। संगठन को नई मजबूती देने के लिए सभी साथियों को मिलकर काम करना होगा। आगामी सदस्यता अभियान की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इसके बाद संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी कर नई जिला एवं नगर कार्यकारिणी गठित की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपील की कि वे आपसी एकता और भाईचारा बनाए रखते हुए संगठन के हित में सहयोग करें, ताकि प्रेस क्लब ऑफ यूपी को नई दिशा और मजबूती प्रदान की जा सके।

रिपोर्टर - शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.