गाजीपुर में दो बाइकों में जोरदार टक्कर

फतेहपुर - गाजीपुर थाना के शरकी गांव के पास आज दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार,असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव निवासी शकठु का 23 वर्षीय पुत्र मोनू बाइक से घर से किसी काम के लिए निकला था। जैसे ही वह शरकी गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रहे राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ला निवासी राम शंकर पांडे के 24 वर्षीय पुत्र विकास पांडे की बाइक से उसकी टक्कर हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस में ईएमटी शेखर द्विवेदी और पायलट अमर सिंह मौजूद रहे। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने दोनों घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।

रिपोर्टर - शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.