अधिवक्ताओं का कचहरी परिसर में धरना

फतेहपुर - पुरानी तहसील में स्थित निबंधक कार्यालय को लेकर अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया।संगठन के अधिवक्ता मोहम्मद आसिफ ने कहा कि हम शासन-प्रशासन से लगातार मांग कर रहे हैं कि पुरानी तहसील में मौजूद निबंधक कार्यालय में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। इसको लेकर समाचार पत्रों में कई बार खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं, कई भ्रष्टाचार उजागर भी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कचहरी परिसर में इतनी बड़ी जगह / कैंपस मौजूद है, हमारी मांग है कि कार्यालय को यहीं शिफ्ट किया जाए, जिससे वादकारियों और अधिवक्ताओं दोनों को सहूलियत हो। लेकिन हमारी बात को नजरअंदाज कर शासन द्वारा उसे और दूर स्थापित करने की कार्यवाही की जा रही है, जिसका हम विरोध कर रहे हैं।आसिफ ने आरोप लगाया कि तहसील परिसर में मौजूद तमाम कोर्ट और कर्मचारियों में भी भ्रष्टाचार व्याप्त है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए जब शासन ने बात नहीं सुनी तो विवश होकर धरना देना पड़ा।धरने के दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि दिए गए समय तक इंतजार करेंगे, अगर मांग अनसुनी हुई तो इससे भी बड़ा विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

रिपोर्टर - शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.