हुसैनगंज थाने की असनी चौकी में तैनात सिपाही को सांप ने काटा
फतेहपुर : हुसैनगंज थाने की असनी चौकी में तैनात आरक्षी को मध्यरात्रि सर्पदंश का शिकार होना पड़ा। साथी पुलिसकर्मियों की तत्परता से उसे समय पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षी दीपक पाल थाना हुसैनगंज की असनी चौकी में तैनात हैं। 14/15 अक्टूबर 2026 की मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि ड्यूटी के दौरान उन्हें सांप ने काट लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना हुसैनगंज पुलिस ने बिना देर किए आरक्षी को तत्काल जिला अस्पताल, फतेहपुर में भर्ती कराया। साथ ही घटना की सूचना उनके परिजनों को भी दे दी गई है।जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार आरक्षी की स्थिति अब खतरे से बाहर है।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी

No Previous Comments found.