ब्रिलियंट ओरियंटल स्कूल को मिली बारहवीं तक CBSE की मान्यता

फतेहपुर : शहर के प्रतिष्ठित ब्रिलियंट ओरियंटल स्कूल (BOS) को बड़ी सौगात मिली है। सीबीएसई ने स्कूल को हायर सेकेंडरी बारहवीं तक की मान्यता प्रदान कर दी है। सीबीएसई सचिव ने इस संबंध में पत्र जारी कर इसे वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। इस मान्यता के साथ जिले में कुल सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों की संख्या 30 हो गई है।20 साल का संघर्ष लाया रंगस्कूल के चेयरमैन सैयद वासिफ हुसैन ने बताया कि यह मुकाम लंबे संघर्ष के बाद हासिल हुआ है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने पिता, स्कूल स्टाफ, अभिभावकों और जिले की जनता को दिया। उन्होंने बताया कि 20 साल पहले बाकरगंज में शुरू हुआ यह स्कूल आज पेड़ बन चुका है।स्कूल को बधाई देने वालों में शहरकाजी अब्दुल्लाह, फातिमा पब्लिक स्कूल के संस्थापक रिजवान अहमद, मनामा के डॉक्टर इजहार, डॉ. शमशाद, सलीम अहमद, इमामे जुमा हबीबुल इस्लाम, एमआईसी के मैनेजर एडवोकेट शफी अहमद खां, अपना दल के नेता जुनैद अहमद, अदनान, एएमपी कानपुर चैप्टर के अबरार अहमद, शाहीन ग्रुप के मोहम्मद शरीफ, शफीक अहमद,जावेद अहमद खां, पत्रकार शकील अहमद, इकबाल अहमद, शम्सुद्दीन, सैयद शेखू सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी जताई है।स्कूल परिवार की ओर से आभार जताने वालों में संस्थापक सैयद इश्तियाक हुसैन, डायरेक्टर कृष्णा उप्पल,आसिफ हुसैन,वकील अहमद, अहमद उमैर, ताहिर हुसैन, अरशद अंसारी, प्रधानाचार्य सैयद फजल,मोहम्मद अफजल,ताहिर हसन,उबैदजायर रिजवी, डॉक्टर शहजाद अंसारी, मोहसिन मोहम्मद फराज, सूफिया शबीना, असफा, जुलेखा आदि ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

इस मौके पर स्कूल में बच्चों, अभिभावकों और स्टाफ को मिठाई बांटी गई और स्कूल की संस्थापक रहीं मरहूम फरीदा बेगम की कब्र पर फातेहा पढ़कर उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।

रिपोर्टर : शारिब कमर

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.