डीएम और एसपी ने किया PET परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
फतेहपुर : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।इसी क्रम में आज जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जनपद के परीक्षा केंद्र पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, फतेहपुर का भ्रमण कर निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, प्रवेश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात,अधिकारियों-कर्मचारियों को परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, वहीं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए।
रिपोर्टर : शारिब कमर

No Previous Comments found.