फतेहपुर मेला अध्यक्ष मो. मशकूर की अध्यक्षता में मेला कमेटी की हुई अहम बैठक

फतेहपुर : मखदूम शेख हिसामुद्दीन ऱo की याद मे लगने वाले लगभग 15 दिवसीय मेले को लेकर आज मेला अध्यक्ष वा पूर्व चेयरमैन मो. मशकूर की अध्यक्षता मे एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे मेले मे आयोजन होने वाले कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। मेला अध्यक्ष मो. मशकूर ने बताया की मेले मे मेला कमेटी द्वारा 4 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमे आल इंडिया मुशायरा, कव्वाली, टेलेंट हट, और संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके आलावा मेले मे साफ सफाई लाइट पानी आदि का विशेष ध्यान रखा जाएगा जिससे मेले मे आए हुए जायरीनो को कोई परेशानी ना हो। इस अवसर पर चौधरी,वकार, राहत अली,नसीम गुड्डू,,बाबा हेमंत दास, रितेश जैन, (टीनू ) मो. वहीद,मुनीर हैदर,आशीष सिंह, हाफ़िज़ मो. शरीफ,खुर्शीद जमाल,इरफ़ान मुंशी,अबुज़र अंसारी,अतीक इदरीसी,नसरे आलम, जावेद यूसुफ, मो. कलीम, मो. रईस, मुशर्रफ अली, ओम नाथ गुप्ता, मो. उमर, तौफीक कुरैशी, फैसल खान, तौफीक खान,अकीक पप्पू,मुख़्तार अंसारी, मो इब्राहीम,अकील राजा, हाज़ी गनी अहमद,आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.