डीएम,एसपी ने नौबस्ता घाट का किया निरीक्षण
फतेहपुर : सुल्तानपुर घोष आगामी मूर्ति विसर्जन को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के अंतर्गत नौबस्ता घाट का निरीक्षण कर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर मूर्ति विसर्जन के लिए चिह्नित स्थल, आवागमन के मार्ग और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को घाट पर समुचित बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों और बचाव संसाधनों* की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक पुलिस बल की तैनाती, भीड़ और यातायात का सुव्यवस्थित संचालन और आपसी समन्वय बनाए रखते हुए संपूर्ण कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्देशित किया।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी खागा सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी

No Previous Comments found.