बकेवर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बकेवर पुलिस को सफलता मिली है।पुलिस ने वाद संख्या 783/2022 से संबंधित एक नफर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अश्वनी कुमार उत्तम पुत्र गोपाल (शिवगोपाल) निवासी ग्राम कुचवारा, थाना बकेवर, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम,उ.नि. दिनेश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज मुसाफा, थाना बकेवर हे.का. मुकेश सिंह, मोजूद रहे।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.